Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद और महामारी जैसी चुनौतियों पर भारत-नीदरलैंड का एक समान रुख : मोदी

हमें फॉलो करें जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद और महामारी जैसी चुनौतियों पर भारत-नीदरलैंड का एक समान रुख : मोदी
, शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021 (23:15 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद और महामारी जैसी चुनौतियों पर भारत और नीदरलैंड का रुख एक समान है। उन्होंने यह बात नीदरलैंड के अपने समकक्ष मार्क रुटे से एक डिजीटल शिखर वार्ता के दौरान कही।

मोदी ने अपने आरंभिक बयान में कहा कि दोनों देश हिंद-प्रशांत में लचीली आपूर्ति श्रृंखला और वैश्विक डिजीटल शासन जैसे क्षेत्रों में समन्वय विकसित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निवेश प्रोत्साहन के लिए फास्ट ट्रैक प्रक्रिया विकसित होने से दोनों देशों के बीच मजबूत आर्थिक सहयोग को और गति मिलेगी।

यह शिखर बैठक नीदरलैंड के संसदीय चुनावों में प्रधानमंत्री रुट की हाल की जीत के बाद हुई है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, भारत और नीदरलैंड के बीच सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, जिसके आधार में लोकतंत्र, स्वतंत्रता और कानून से चलने वाला शासन है।

बयान के मुताबिक दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में आपसी सहयोग है जिनमें जल प्रबंधन, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, स्वास्थ्य देखभाल, स्मार्ट शहर और शहरी यातायात, विज्ञान और अंतरिक्ष शामिल हैं।

भारत में निवेश के लिहाज से नीदरलैंड तीसरा सबसे बड़ा निवेशक देश है। मौजूदा समय में भारत में नीदरलैंड की 200 से अधिक कंपनियां कार्य कर रही हैं और लगभग इतनी ही भारतीय कंपनियां नीदरलैंड में अपनी सेवाएं दे रही हैं।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

COVID-19 : महाराष्ट्र में 59000, मुंबई में 9000 से ज्यादा कोरोना केस