Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिका पहुंचे मोदी, जानिए आज क्या है पीएम मोदी का शेड्यूल

Advertiesment
हमें फॉलो करें अमेरिका पहुंचे मोदी, जानिए आज क्या है पीएम मोदी का शेड्यूल
, गुरुवार, 23 सितम्बर 2021 (09:06 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिवसीय दौरे पर गुरुवार को तड़के साढ़े 3 बजे वॉशिंगटन पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी आज 5 बड़ी कंपनियों क्वालकॉम, एडोब, फर्स्ट सोलर, जनरल एटॉमिक्स और ब्लैकस्टोन के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वह अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से भी मिलेंगे।
मोदी ने अमेरिका पहुंचने के बाद ट्वीट कर कहा कि वॉशिंगटन डीसी पहुंच गया। अगले 2 दिनों में मैं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस तथा ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन, जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा से मिलूंगा। इस दौरान मैं क्वॉड बैठक में हिस्सा लूंगा और शीर्ष कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) से मुलाकात कर भारत में आर्थिक उपलब्धियों को उनके सामने रखूंगा।


ALSO READ: हाइड्रोजन वाले भविष्य के लिए अंधेरे में तीर चला रहा जर्मनी
 
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में अमेरिका में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वॉशिंगटन डीसी में गर्मजोशी से स्वागत के लिए भारतीय समुदाय का आभारी हूं। हमारा प्रवासी हमारी ताकत है। यह प्रशंसनीय है कि कैसे भारतीय प्रवासियों ने दुनियाभर में खुद को प्रतिष्ठित किया है।(वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका पहुंचे, वॉशिंगटन एयरपोर्ट पर गूंजा मोदी-मोदी