Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में किया दो मोहन का जिक्र, पढ़िए खास 8 बातें

हमें फॉलो करें पीएम मोदी ने 'मन की बात'  में किया दो मोहन का जिक्र, पढ़िए खास 8 बातें
, रविवार, 25 अगस्त 2019 (12:43 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो पर प्रसारित कार्यक्रम 'मन की बात' में एक बार प्रयोग होने वाले प्लास्टिक के खिलाफ 2 अक्टूबर से एक ‘नया जन-आंदोलन’ शुरू करने की अपील की। भारत से दो मोहन का नाता रहा है।  पढ़िए पीएम मोदी के 'मन की बात' की खास 8 बातें- 
 
1. पीएम मोदी ने कहा कि देश ही नहीं विदेशों में भी जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। भारत से दो मोहन का नाता रहा है- एक सुदर्शन चक्रधारी (भगवान श्रीकृष्ण), तो दूसरे चरखाधारी (महात्मा गांधी)।
 
2. श्रीकृष्ण जगत गुरु के रूप में जाने जाते हैं। इस बार मैं बात कर रहा हूं महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के बारे में। 2 अक्टूबर 1869 को एक नए युग का जन्म हुआ था। उनसे सेवा भाव की बात हमेशा जुड़ी रही। उन्होंने साउथ अफ्रीका में नस्लीय भेदभाव से प्रभावित लोगों की सेवा की। किसानों, मजदूरों, कमजोर, भूखे और गरीब लोगों की सेवा की। स्वयं के जीवन में सेवा भाव से उन्होंने उदाहरण स्थापित किया। उन्होंने सेवा के साथ जुड़े आत्मसुख पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया- सेवा परमोधर्म।’
 
3. मेरा आपसे आग्रह है कि आप आने वाले साल में महात्मा गांधी से जुड़े किसी भी स्थान पर घूमने जाएं। वहां अपनी फोटो लें और सोशल मीडिया पर शेयर करें। गांधी जी के आदर्शों को भी शेयर करें।
 
4. मोदी ने कहा कि पिछले कुछ सालों से 2 अक्टूबर से दो हफ्ते पहले हम स्वच्छता अभियान चलाते थे। इस बार यह 11 अक्टूबर से शुरू होगा। इस बार प्लास्टिक पर ज्यादा जोर देना है। मैंने लाल किले से कहा था कि हमें सिंगल यूज प्लास्टिक के चलन को खत्म करना है। इस बार हम 2 अक्टूबर से प्लास्टिक के खिलाफ एक नए आंदोलन की नींव रखेंगे। मैं अपील करता हूं कि इस साल हम 2 अक्टूबर एक विशेष दिन के तौर पर मनाएं और हर जगह स्वच्छता का संदेश दें। 
 
5. मोदी ने कहा कि हमारी संस्कृति में लिखा गया है कि पृथ्वी में जल, अन्न और सुभाषित तीन रत्न हैं। मूर्ख लोग पत्थर को रत्न कहते हैं, जबकि अन्न सही मायने में रत्न हैं। पोषण अभियान के तहत आधुनिक और वैज्ञानिक तरीके से जन आंदोलन बनाया जा रहा है। आज लोग कुपोषण से बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं। पुणे में आंगनबाड़ी महिलाएं किसानों से एक मुठ्ठी अन्न दान में मांगती हैं। यह उनका एक आंदोलन है। इससे सभी लोग इससे जुड़ जाते हैं।
 
6. पीएम ने कहा कि कई राज्यों में लोग तिथि भोज अभियान चलाते हैं। लोग किसी विशेष दिन स्वादिष्ट भोजन बनाकर आंगनबाड़ी में जाकर बच्चों के बीच बांटते हैं। आज जागरूकता के अभाव में गरीब और अमीर लोग कुपोषण से प्रभावित हैं। हमारा कर्तव्य है कि लोगों को कुपोषण के प्रति जागरूक करें।
 
7. पीएम मोदी ने कहा कि कई लोगों ने मैन वर्सेस वाइल्ड के बारे में जानना चाहा है। इस एक एपिसोड से मैं दुनियाभर के युवाओं से जुड़ गया। मैंने कभी सोचा नहीं था कि हमारे और दुनियाभर के युवा विविधताओं के बारे में इतनी रुचि रखते हैं। आज योग दिवस के कारण मेरी इतनी लोकप्रियता हो गई है कि दुनिया के बड़े से बड़े नेता योग के बारे में मुझसे जरूर बात करते हैं।
 
8. मोदी ने कहा कि लोग वाइल्ड लाइफ के बारे में बात करने लगे हैं। डिस्कवरी ने 165 देशों में इस कार्यक्रम को प्रसारित किया। लोगों ने मुझसे पूछा कि कार्यक्रम में आप हिन्दी में बात कर रहे थे, जबकि बेयर ग्रिल्स अंग्रेजी में। आप दोनों के बीच बातचीत कैसे हुई। यह सब टेक्नॉलोजी से संभव हुआ। मैं कुछ भी बोलता था तो वह तुरंत अंग्रेजी में ट्रांसलेट होकर ग्रिल्स तक पहुंच जाता था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather update : मध्यप्रदेश के 20 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी