Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

OBC, परिवारवाद, महंगाई और नेहरू को लेकर PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा, भाषण की 10 बड़ी बातें

हमें फॉलो करें OBC, परिवारवाद, महंगाई और नेहरू को लेकर PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा, भाषण की 10 बड़ी बातें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 5 फ़रवरी 2024 (18:50 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने 31 जनवरी को बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था। धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस समेत विरोधी दलों पर तंज कसे। पीएम मोदी ने कहा कि मैं विपक्ष के संकल्प की सराहना करता हूं। विपक्ष ने लंबे अरसे तक विपक्ष की बेंच पर बैठने का संकल्प लिया है। ईश्वर आपकी मनोकामना पूरी करे। खास 10 बिंदु- 
 
1. तीसरा कार्यकाल बड़े फैसलों वाला : PM मोदी ने कहा कि हमारी सरकार का तीसरा कार्यकाल अब ज्यादा दूर नहीं है। सिर्फ 100-125 दिन बाकी हैं... मैं संख्याओं पर नहीं जाता लेकिन मैं देश का मूड देख सकता हूं। इससे NDA 400 के पार पहुंच जाएगी और भाजपा को 370 सीटें जरूर मिलेंगी...तीसरा कार्यकाल बहुत बड़े फैसले लेने वाला होगा..." मैंने लाल किले से कहा था और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय भी दोहराया था कि देश को अगले हजार वर्षों तक समृद्ध और सिद्धि के शिखर पर देखना चाहता हूं। तीसरा कार्यकाल अगले 100 वर्षों के लिए एक मजबूत नींव रखने का कार्यकाल होगा
webdunia
2. नेहरू भारतीयों को मानते थे आलसी : नेहरू जी ने लाल किले से कहा था- हिंदुस्तान में काफी मेहनत करने की आदत आमतौर से नहीं है। हम इतना काम नहीं करते हैं... जितना यूरोप, जापान, चीन, रुस और अमेरिका वाले करते हैं। नेहरूजी की भारतीयों के प्रति सोच थी कि भारतीय आलसी हैं। इंदिरा जी की सोच भी नेहरू जी से ज्यादा अलग नहीं थी। उन्होंने लाल किले से कहा था- दुर्भाग्यवश हमारी आदत ये है कि जब कोई शुभ काम पूरा होने को होता है तो हम आत्मसंतुष्टि की भावना से ग्रस्त हो जाते हैं और जब कोई कठिनाई आ जाती है तो हम नाउम्मीद हो जाते हैं।
 
3. अलायंस का अलाइमेंट बिगड़ा : PM मोदी ने कहा, "कांग्रेस का विश्वास सिर्फ एक परिवार पर ही रहा है, एक परिवार के आगे वे न कुछ सोच सकते हैं और न देख सकते हैं। कुछ दिन पहले भानुमति का कुनबा जोड़ा लेकिन फिर एकला चलो रे करने लग गए... अलायंस का ही अलाइनमेंट बिगड़ गया।"
 
4. एक ही प्रोडक्ट बार-बार लॉन्च : PM मोदी ने कहा कि कांग्रेस को एक अच्छा विपक्ष बनने का बहुत बड़ा अवसर मिला और 10 साल कम नहीं होते। लेकिन 10 साल में उस दायित्व को निभाने में भी वे पूरी तरह विफल रहे। जब वे खुद विफल हो गए तो विपक्ष में और भी होनहार लोग हैं उन्हें भी उभरने नहीं दिया..एक ही प्रोडक्ट बार-बार लॉन्च करने के चक्कर में कांग्रेस की दुकान पर ताला लगाने की नौबत आ गई है..."
 
5. सशस्त्र बलों से संसद तक नारी शक्ति : PM मोदी ने कहा कि जिन उपलब्धियों का देश लंबे समय से इंतजार कर रहा था वे सारे काम हमने दूसरे कार्यकाल में पूरे होते देखे। हम सबने 370 खत्म होते देखा... नारी शक्ति वंदन अधिनियम दूसरे कार्यकाल में कानून बना। अंतरिक्ष से लेकर ओलम्पिक तक, सशस्त्र बलों से संसद तक नारी शक्ति के सामर्थ्य की गूंज उठ रही है।"
 
6. कब तक टुकड़ों में सोचते रहोगे : PM मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में देश की नारी शक्ति, युवा शक्ति, गरीब और हमारे किसान, मछुआरों की चर्चा की है... क्या जब देश के युवा की बात होती है तो सभी वर्ग के युवाओं की बात नहीं होती? क्या जब महिलाओं की बात होती है तो देश की सभी महिलाएं उसमें नहीं आती? कब तक टूकड़ो में सोचते रहेंगे? कब तक समाज को बांटते रहेंगे?"
 
7. विपक्ष चुनाव लड़ने का हौंसला खो चुका है : मोदी ने कहा- ''वे (विपक्ष) विपक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहे...मैंने हमेशा कहा है कि देश को एक अच्छे विपक्ष की जरूरत है। मैं देख रहा हूं कि आपमें(विपक्ष) से बहुत लोग चुनाव लड़ने का हौसला भी खो चुके हैं। मैंने सुना है बहुत लोग सीट बदलने की फिराक में हैं। बहुत लोग लोकसभा के बदले अब राज्य सभा में जाना चाहते हैं।
 
8. दर्शक दीर्घा में दिखेगा विपक्ष :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं विपक्ष के संकल्प की सराहना करता हूं। उनके भाषण के एक-एक बात से मेरा और देश का विश्वास पक्का हो गया है कि इन्होंने लंबे अरसे तक वहां(विपक्ष में) रहने का संकल्प ले लिया है...आपलोग जिस तरह इन दिनों मेहनत कर रहे हैं, मैं पक्का मानता हूं जनता जनार्दन आपको जरूर आशीर्वाद देगी और आप जिस ऊंचाई पर है उससे भी अधिक ऊंचाई पर पहुंचेंगे और अगले चुनाव में दर्शक दीर्घा में दिखेंगे।"
 
9. ओबीसी के साथ अन्याय :  PM मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और यूपीए सरकार ने OBC के साथ न्याय नहीं किया। कुछ दिन पहले ही कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। 1970 में जब वे बिहार के मुख्यमंत्री बने तो उनकी सरकार को अस्थिर करने के लिए क्या-क्या नहीं किया गया। कांग्रेस OBC को बर्दाश्त नहीं कर सकती...वे गिनती करते रहते हैं कि सरकार में कितने OBC हैं। क्या आप (कांग्रेस) यहां सबसे बड़ा OBC नहीं देख सकते?"
 
10. महंगाई पर जवाब : पीएम मोदी ने कहा कि "हमारे देश में महंगाई पर दो गाने सुपरहिट हुए- 'महंगाई मार गई' और 'महंगाई डायन खाये जात है'। ये दोनों गाने कांग्रेस के शासनकाल में आए। UPA के कार्यकाल में महंगाई डबल डिजिट में थी, इसे नकार नहीं सकते। उसपर उनकी सरकार का तर्क क्या था? असंवेदनशीलता। यह कहा गया था कि महंगी आइसक्रीम खा सकते हो तो महंगाई का रोना क्यों रोते हो?"


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Share Market : सेंसेक्स 354 अंक लुढ़का, निफ्टी भी टूटा