Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

‍‍विवादों में घिरीं प्रियंका चोपड़ा, Lockdown नियमों के उल्लंघन से किया इंकार

हमें फॉलो करें ‍‍विवादों में घिरीं प्रियंका चोपड़ा, Lockdown नियमों के उल्लंघन से किया इंकार
, शुक्रवार, 8 जनवरी 2021 (20:33 IST)
मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने शुक्रवार को बयान जारी कर लंदन में किसी भी तरह कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने से इनकार किया। इससे पहले, ब्रिटिश मीडिया में खबरें प्रकाशित हुई थीं कि प्रियंका लॉकडाउन दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर एक सैलून गई थीं।
 
ब्रिटेन में लॉकडाउन (Lockdown) नियमों के अनुसार सैलून बंद रखने का निर्देश दिया गया है। किसी भी तरह के नियम का उल्लंघन करने पर मालिक पर 10 हजार पाउंड का जुर्माना लगाया जा सकता है। खबरों के अनुसार लंदन में 'टेक्स्ट फॉर यू' फिल्म की शूटिंग कर रहीं प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ नॉटिंग हिल में वुड कलर सैलून में थीं, तभी पुलिस को इसकी जानकारी मिली।
 
पुलिस अधिकारियों ने सैलून पहुंचकर मालिक को मौखिक रूप से आगाह किया और उस पर कोई जुर्माना नहीं लगाया। अभिनेत्री के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि प्रियंका फिल्म के सिलसिले में सैलून में थीं और पुलिस ने उन्हें वहां जाने की अनुमति दी थी।
प्रवक्ता ने कहा कि सरकारी अनुमति के बाद फिल्म के लिए प्रियंका के बालों को कलर किया गया था। प्रोडक्शन के लिए व्यक्तिगत रूप से सैलून खुला हुआ था और वहां मौजूद सभी लोगों की जांच हुई थी। साथ ही ‘डीसीएमसी’ के दिशा-निर्देशों और फिल्म प्रोडक्शन नियमों का पालन किया गया था।
 
प्रवक्ता ने कहा कि ब्रिटेन में फिल्म और टीवी प्रोडक्शन की अनुमति है। किसी भी स्थान पर सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार शूटिंग की जा सकती है। सैलून जाने के लिए हासिल किया गया अनुमति पत्र पुलिस को दिखाया गया, जिस पर उन्होंने संतुष्टि प्रकट की।

इससे पहले पुलिस ने एक समाचार पत्र में जारी बयान में कहा कि था कि उन्हें अभिनेत्री के सैलून जाने के बारे में बुधवार शाम पता चला था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोंकणी संस्‍कृ‍ति से रूबरू होंगे दिल्‍लीवासी, सरकार ने दी अकादमी की स्थापना को मंजूरी