Publish Date: Sat, 26 Oct 2019 (11:46 IST)
Updated Date: Sat, 26 Oct 2019 (11:55 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों के बकाये को लेकर शनिवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह सरकार 'किसानों के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही है।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, किसान के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही है। जिस दिन देश का किसान जागेगा, उस दिन से सावधान....वह दिन आएगा।
उन्होंने दावा किया, 'संसद से इंडिया गेट तक दिल्ली के सबसे मशहूर, खूबसूरत, ऐतिहासिक स्थान को “सुंदर” बनाने का एक गुजराती कंपनी को ठेका दिया गया और सरकार का अनुमानित खर्चा 12,450 करोड़ रुपए है।'
प्रियंका ने कहा, 'उप्र के गन्ना किसानों का बकाया 7,000 करोड़ रुपए है। भाजपा सरकार होश खो रही है।'