Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 14 April 2025
webdunia

मोदी के मंत्री के बयान पर भड़कीं प्रियंका गांधी, कहा- ये नहीं चलेगा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Priyanka Gandhi
, रविवार, 15 सितम्बर 2019 (14:15 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को मोदी सरकार में मंत्री संतोष गंगवार के नौकरी संबंधी बयान पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। गंगवार को इस बयान के लिए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 
 
प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, 'मंत्रीजी, 5 साल से ज्यादा आपकी सरकार है। नौकरियाँ पैदा नहीं हुईं। जो नौकरियाँ थीं वो सरकार द्वारा लाई आर्थिक मंदी के चलते छिन रही हैं। नौजवान रास्ता देख रहे हैं कि सरकार कुछ अच्छा करे। आप उत्तर भारतीयों का अपमान करके बच निकलना चाहते हैं। ये नहीं चलेगा।'
 
webdunia


पंकज शंकर ने भी ट्वीट कर कहा कि वो नौजवान जिन्होंने साहेब को प्रचंड बहुमत दिलाया, आज नाक़ाबिल हो गए भाजपा की नजरों में। मतलब निकल गया अब पहचानते नहीं।

webdunia
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने एक कार्यक्रम में कहा था कि देश में नौकरियों की कमी नहीं है। हमारे उत्तर भारत के लोगों में योग्यता की कमी है। यहां नौकरी के लिए रिक्रूट करने आने वाले अधिकारी बताते हैं कि उन्हें जिस फन के लिए लोग चाहिए। उनमें वह योग्यता नहीं है।
 
गंगवार ने कहा था कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और कई अन्य योजनाओं के जरिये सरकार ने छोटे व्यापारियों को बड़ा उद्यमी बनाने की कोशिश की है। इससे देश में रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नीमच में बारिश से तबाही, 10 से अधिक गांवों और कस्बों में गांधी सागर बांध का पानी