Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रियंका गांधी वाड्रा को डेंगू, अस्पताल में भर्ती

Advertiesment
हमें फॉलो करें Priyanka Gandhi Vadra
, शुक्रवार, 25 अगस्त 2017 (15:47 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा को डेंगू के इलाज के लिए यहां सर गंगाराम अस्पताल (एसआरजीएच) में भर्ती कराया गया है। एक वरिष्ठ डॉक्टर ने यह जानकारी दी।
 
अस्पताल (प्रबंधन बोर्ड) के अध्यक्ष डॉ. डीएस राणा ने बताया कि उन्हें डेंगू का बुखार हुआ था और अब वे स्वस्थ हो रही हैं। अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें बुखार था जिसके बाद उन्हें 23 अगस्त को छाती रोग विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर डॉ. अरूप बसु की देखरेख में अस्पताल में भर्ती किया गया था।
 
उन्होंने बताया कि बाद में उन्हें डेंगू होने की बात सामने आई। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डेरा समर्थकों का उत्पात, हिंसा और आगजनी