Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पूरा प्रदेश देख रहा है कि UP की न्याय व्यवस्था खत्म हो रही है : प्रियंका गांधी

हमें फॉलो करें पूरा प्रदेश देख रहा है कि UP की न्याय व्यवस्था खत्म हो रही है : प्रियंका गांधी

अवनीश कुमार

, रविवार, 28 नवंबर 2021 (00:15 IST)
महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा में शनिवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रतिज्ञा रैली में मंच से आम लोगों को संबोधित करने के बाद बांदा जिले के निवासी अमन त्रिपाठी की नृशंस हत्या को लेकर उनके परिजन व उनकी मां मधु त्रिपाठी को सीने से लगाकर न्याय की लड़ाई में साथ देने का पूरा भरोसा दिलाया।

इस दौरान मृतक अमन त्रिपाठी की मां मधु की आंखों में आंसू छलक उठे। जिसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमन त्रिपाठी की नृशंस हत्या पर न्याय की मांग करते हुए योगी सरकार पर ट्विटर के माध्यम से जमकर हमला बोलते हुए कहा कि बांदा के 14 वर्षीय अमन त्रिपाठी की बर्बर तरीके से हत्या की गई है।अमन की मां एक महीने से न्याय मांग रही है, लेकिन अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है।उन्हें न्याय का हक है।

@myogiadityanath जी अपराधियों को संरक्षण देना बंद करिए। तुरंत CBI की जांच कराइए।बहुत हो गया है।पूरा प्रदेश देख रहा है कि UP की न्याय व्यवस्था ख़त्म हो रही है। गौरतलब है कि अमन त्रिपाठी की अपहरण के बाद हत्या की गई थी।

बांदा पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए अमन के माता-पिता ने आरोप लगाया था कि बांदा पुलिस भ्रष्टाचार के चलते अपराधियों को बचाने का काम कर रही है। इस हत्याकांड के खिलाफ शहर में जमकर प्रदर्शन शुरू हो गए थे और अमन के पिता अनशन पर बैठ गए थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Omicron के खिलाफ भारत में युद्धस्तर पर तैयारी, राज्यों ने बढ़ाई स्क्रीनिंग-टेस्टिंग, PM मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग