Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली के मेट्रो स्टेशन के खंभे पर लिखे मिले खालिस्तान समर्थक नारे, प्राथमिकी दर्ज

Advertiesment
हमें फॉलो करें Pro Khalistan slogans found written on the pillars of Delhi Metro station

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 28 मार्च 2024 (15:14 IST)
Pro Khalistan slogans : पश्चिम दिल्ली के पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन के एक खंभे पर गुरुवार को सुबह खालिस्तान समर्थन नारे लिखे मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
 
'दिल्ली बनेगा खालिस्तान' लिखा हुआ था: एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन के खंभे पर नारे लिखे होने को लेकर सुबह करीब 9.30 बजे फोन पर सूचना दी गई थी। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने मौके का दौरा किया और खंभे पर काले रंग से 'दिल्ली बनेगा खालिस्तान' लिखा हुआ था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पिता बने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पत्नी गुरप्रीत कौर ने बेटी को दिया जन्म