Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे अमित शाह से मुलाकात

हमें फॉलो करें Bhagwant Mann
, बुधवार, 1 मार्च 2023 (23:33 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात करेंगे।यह मुलाकात अजनाला घटना की पृष्ठभूमि में हो रही है। पिछले सप्ताह अमृतसर के अजनाला में स्वयंभू सिख उपदेशक एवं खालिस्तान से सहानुभूति रखने वाले अमृतपाल सिंह एवं उसके समर्थक अपने एक साथी की रिहाई के लिए एक थाने में पुलिसकर्मियों के साथ उलझ गए थे।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह मुलाकात अजनाला घटना की पृष्ठभूमि में हो रही है। पिछले सप्ताह अमृतसर के अजनाला में स्वयंभू सिख उपदेशक एवं खालिस्तान से सहानुभूति रखने वाले अमृतपाल सिंह एवं उसके समर्थक अपने एक साथी की रिहाई के लिए एक थाने में पुलिसकर्मियों के साथ उलझ गए थे। इन प्रदर्शनकारियों के हाथों में तलवार एवं बंदूक थीं।

इस झड़प में एक पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। सूत्रों ने बताया कि मान गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलेंगे। सूत्रों ने इस मुलाकात के एजेंडे के बारे में नहीं बताया। पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार राज्य में कथित रूप से बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर विपक्षी दलों के निशाने पर है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'...तो एकनाथ शिंदे नहीं बन पाते महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री', जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्यों की यह टिप्पणी?