Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए सीएम

Advertiesment
Pushkar Singh Dhami
नई दिल्ली। खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में यह फैसला किया गया। वह भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रहे हैं। तीरथ सिंह रावत ने पुष्कर सिंह के नाम का ऐलान किया। 

कौन हैं पुष्कर धामी : उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ की ग्राम सभा टुंडी, तहसील डीडी हाट में 16 सितंबर 1975 को जन्मे पुष्कर सिंह धामी वर्तमान में खटीमा (ऊधमसिंह नगर) से विधायक हैं। धामी छात्र जीवन से ही राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे। वे उस समय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गए। 
 
1990 से 1999 तक जिले से लेकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न पदों में रहकर विद्यार्थी परिषद में कार्य किया है। इसी दौरान अलग-अलग दायित्वों के साथ-साथ प्रदेश मंत्री के तौर पर लखनऊ में हुए एबीवीपी के राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रमुख भूमिका निभाई। धामी दो बार भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रहे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कम हुआ लू का असर, उत्तर भारत में तापमान 3 से 4 डिग्री गिरने का अनुमान