Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

PWC 2 साल में भारत में 30000 लोगों को करेगी नियुक्त

हमें फॉलो करें PWC 2 साल में भारत में 30000 लोगों को करेगी नियुक्त
, शनिवार, 18 फ़रवरी 2023 (00:04 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक परामर्श कंपनी पीडब्ल्यूसी अगले एक-दो साल में भारत में 30000 लोगों को नियुक्त करेगी।कंपनी के चेयरमैन बॉब मॉरिट्ज ने कहा कि भारत प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रगति और एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) के उपयोग की बदौलत दुनिया के लिए उस प्रतिभा का आपूर्तिकर्ता बन सकता है।

कंपनी के चेयरमैन बॉब मॉरिट्ज ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अखबार इकोनॉमिक टाइम्स के 'वैश्विक व्यवसाय शिखर सम्मेलन' में एक परिचर्चा के दौरान मॉरिट्ज ने कहा कि भारत प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रगति और एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) के उपयोग की बदौलत दुनिया के लिए उस प्रतिभा का आपूर्तिकर्ता बन सकता है, जो बाकी देशों में नहीं हैं।

मॉरिट्ज ने कहा, आज हमारे पास लगभग 31000 लोग हैं। हमारी योजना अगले कुछ वर्षों में 30000 और लोगों को नियुक्त करने की है। श्नाइडर इलेक्ट्रिक के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी ज्यां-पास्कल ट्राइकोर ने भी कहा कि वह भारत को लेकर काफी आशावादी हैं।

उन्होंने कहा, भारत के अलावा दुनिया में कोई दूसरी जगह नहीं है जहां हमने सबसे ज्यादा निवेश किया है...भारत में आज अमेरिका और चीन के बाद दुनिया में हमारा तीसरा सबसे बड़ा कारोबार है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वैश्विक निवेशकों को भारत दे रहा रिटर्न की गारंटी : मोदी