Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

35 मिनट में 2 बार राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, दौड़कर आए युवक ने जबरन लगाया गले

हमें फॉलो करें 35 मिनट में 2 बार राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, दौड़कर आए युवक ने जबरन लगाया गले
, मंगलवार, 17 जनवरी 2023 (12:23 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के होशियारपुर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुरक्षा में मात्र 35 मिनट में 2 बार चूक हुई। यात्रा के दौरान अचानक एक युवक दौड़ता हुआ आया और उसने राहुल गांधी के गले से लिपटने की कोशिश की। कुछ ही देर में फिर एक युवक ने राहुल के करीब पहुंचने का प्रयास गिया हालांकि उसे सुरक्षाबलों ने पकड़ लिया।
 
आज दो बार राहुल की सुरक्षा में चूक हुई। पहली बार जब एक युवक राहुल के गले लगा तो पंजाब कांग्रेस चीफ राजा वड़िंग की मदद से राहुल गांधी ने धक्का देकर उसे दूर हटाया। इसके कुछ ही देर बाद एक युवक सिर पर केसरी कपड़ा बांधे हुए राहुल के करीब आ गया। यह देख सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। ये दोनों घटनाएं 35 मिनट के भीतर हुईं।
 
भारत जोड़ों यात्रा के दौरान हुई इन 2 घटनाओं से हड़कंप मच गया। इसे पंजाब पुलिस और सीआरपीएफ के लिए बड़ी नाकामी माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पंजाब में राहुल गांधी को सबसे ज्यादा सुरक्षा की गई है। यहां वह थ्री लेयर सुरक्षा में चल रहे हैं।
 
इससे पहले कड़ाके की ठंड में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में मंगलवार सुबह पंजाब के टांडा से फिर शुरू हुई।
 
कांग्रेस के कन्याकुमारी से कश्मीर तक के मार्च का पंजाब चरण बुधवार को फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद से शुरू हुआ था। कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, हरीश चौधरी और राजकुमार चब्बेवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को गांधी के साथ देखा गया।
 
गांधी एक बार फिर सफेद रंग की अपनी चर्चित टी-शर्ट पहने नजर आए। यात्रा के दौरान उन्होंने महिलाओं के एक समूह से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीर भी खिंचवाई।
 
कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने सोमवार को कहा था कि यात्रा को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दों को लेकर भाजपा की सरकार पर निशाना साधा था।
 
तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 30 जनवरी को श्रीनगर में संपन्न होगी, जहां राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में तिरंगा फहराएंगे। यह पदयात्रा अभी तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से होकर गुजर चुकी है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

How to avoid heart attack in winter: कश्मीर हार्ट अटैक से बढ़ीं मौतें, डॉक्टर ने बताए बचने के उपाय