Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राहुल गांधी ने सुखविंदर सुक्खू के लिए कैसे मैनेज की भारत जोड़ो यात्रा?

हमें फॉलो करें राहुल गांधी ने सुखविंदर सुक्खू के लिए कैसे मैनेज की भारत जोड़ो यात्रा?
, रविवार, 11 दिसंबर 2022 (09:30 IST)
बूंदी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का 95वां दिन शनिवार सुबह राजस्थान के बूंदी जिले के बलदेवपुरा से शुरू हुआ। राहुल आज हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सुक्खू के शपथग्रहण समारोह में जा रहे हैं लेकिन इससे पहले वह यात्रा में 13 किलोमीटर पैदल चलेंगे। इतना ही हिमाचल से लौटने के बाद शाम को 9 किलोमीटर की पदयात्रा और करेंगे।
 
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने रविवार को ट्वीट किया, 'यात्रा के 95वें दिन की शुरुआत सुबह छह बजे हुई। आज सुबह 13 किलोमीटर की पदयात्रा के बाद राहुल गांधी हिमाचल में नई कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने शिमला जाएंगे। वह शाम को लौटकर यात्रा में नौ किलोमीटर और चलेंगे।
 
यात्रा ने पांच दिसंबर को मध्य प्रदेश से राजस्थान में प्रवेश किया था। यह बूंदी पहुंचने से पहले झालावाड़ और कोटा जिलों से गुजर चुकी है और सवाई माधोपुर, दौसा और अलवर जिलों में जाएगी। राजस्थान एकमात्र कांग्रेस शासित राज्य है जहां यात्रा ने प्रवेश किया है और यह 21 दिसंबर को हरियाणा में प्रवेश करने से पहले 17 दिनों में लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
 
यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु में कन्याकुमारी से शुरू हुई और अब तक तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना के पांच दक्षिणी राज्यों को कवर कर चुकी है और फिर महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से होकर गुजरी है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुखविंदर सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में ये दिग्गज होंगे शामिल (Live Updates)