Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'भारत जोड़ो यात्रा' के समापन चरण में जम्मू-कश्मीर में 8 दिन बिताएंगे राहुल गांधी

हमें फॉलो करें 'भारत जोड़ो यात्रा' के समापन चरण में जम्मू-कश्मीर में 8 दिन बिताएंगे राहुल गांधी
, शनिवार, 10 दिसंबर 2022 (21:12 IST)
जम्मू। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' के समापन चरण के दौरान जम्मू-कश्मीर में 8 दिन बिताएंगे। पार्टी की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य रजनी पाटिल ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की जम्मू-कश्मीर मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि गांधी अगले महीने के तीसरे सप्ताह में केंद्र शासित प्रदेश में प्रवेश कर सकते हैं। पाटिल ने आम लोगों, राजनीतिक, सामाजिक व गैर सरकारी संगठनों से यात्रा में शामिल होने की अपील की।

पाटिल ने यहां जम्मू-कश्मीर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकार रसूल वानी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कहा, राहुल गांधी जनवरी के तीसरे सप्ताह में जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने के बाद 8 दिन यहां बिताएंगे। इनमें से 4 दिन वे जम्मू, जबकि 4 दिन कश्मीर में गुजारेंगे। तारीख और मार्ग अभी तय नहीं हुआ है।Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चुंबन लेते हुए सेल्फी वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग से दुष्कर्म