shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राहुल के जन्मदिन पर कांग्रेस ने शेयर किया खास वीडियो, 5 मोमेंट्स से बताई यह बड़ी बात

Advertiesment
Rahul Gandhi Birthday
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आज 49 वां जन्म दिन है। कांग्रेस ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर राहुल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। इस वीडियो में राहुल गांधी की कुछ यादगार पलों को शामिल किया गया है।

वीडियो में 5 मोमेंट्स के माध्यम से यह बताया गया है कि राहुल ने किस तरह भारतीयों को प्रेरित किया है। 
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनायें दी है। मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है।

राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को भारत के राजनीतिक रूप से सबसे ताकतवर परिवार गांधी परिवार में हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के पुत्र और श्रीमती इंदिरा गांधी के पोते राहुल अपने माता-पिता की दो संतानों में बड़े हैं और प्रियंका गांधी वढेरा के बड़े भाई हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टी20 मैच में बना अनूठा रिकॉर्ड, सिर्फ 6 रन पर ढेर हुई टीम