Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा कार्यकर्ता ने फेंका था बड़ा पत्थर : राहुल

हमें फॉलो करें भाजपा कार्यकर्ता ने फेंका था बड़ा पत्थर : राहुल
नई दिल्ली , शनिवार, 5 अगस्त 2017 (16:47 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर हिंसा की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि बनासकांठा में भाजपा के एक कार्यकर्ता ने उन पर पत्थर फेंका था।
 
उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान में हिस्सा लेने संसद भवन पहुंचे श्री गांधी ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा के एक कार्यकर्ता ने मुझ पर बड़ा पत्थर फेंककर मारा। इससे मेरा सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। मोदीजी, भाजपा और आरएसएस इसी तरह की राजनीति करते हैं। यह पूछने पर कि हमले की भाजपा ने निंदा नहीं की, गांधी ने कहा कि  जिन्होंने हमला किया है वे इसकी निंदा कैसे कर सकते हैं।
 
गौरतलब है कि गांधी पर शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा जिले के धनेरा में पत्थर फेंक कर हमला किया गया था। कांग्रेस ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि करीब डेढ़ किलोग्राम वजनी पत्थर फेंकर गांधी पर जानलेवा हमला किया गया है।
 
गांधी गुजरात में बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित बनासकांठा में पीड़ितों से मिलने गए थे। धनेरा के मोड़ पर उनकी कार पर पत्थर फेंका गया जिससे कार की पीछे की खिड़की पर लगा शीशा टूट गया और पत्थर कार की सीट पर जा गिरा। कांग्रेस उपाध्यक्ष कार की अगली सीट पर बैठे थे और उनकी खिड़की खुली थी। इससे पहले धनेरा में ही उन्हें काले झंडे भी दिखाए गए थे।
 
घटना के तत्काल बाद इस हमले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए गांधी ने कहा था कि मोदीजी के नारों से, काले झंडों से और पत्थरों से हम पीछे हटने वाले नहीं हैं, हम अपनी पूरी ताकत लोगों की मदद करने में लगाएंगे। कांग्रेस पार्टी ने इस घटना की तीखी निंदा की थी। (भाषा)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उपराष्‍ट्रपति चुनाव से जुड़ी हर जानकारी...