Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राहुल गांधी ने महिलाओं के लिए दिया विवादास्पद बयान...

हमें फॉलो करें राहुल गांधी ने महिलाओं के लिए दिया विवादास्पद बयान...
, मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017 (22:06 IST)
वडोदरा, अमेठी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज आरोप लगाए कि आरएसएस महिलाओं के खिलाफ भेदभाव करता है राहुल ने कहा कि क्या कभी कोई महिला शाखाओं में निक्कर में नजर आईं? लेकिन उनके इस सवाल का भाजपा ने विरोध किया। 
 
गुजरात में अपने चुनाव प्रचार के दूसरे दिन छात्रों की सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि इसके विपरीत कांग्रेस में हर स्तर पर महिलाएं काम करती हैं। केंद्रीय मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी ने राहुल के इस बयान को 'अभद्रता' करार दिया।
 
राहुल ने कहा, भाजपा की सोच है कि जब तक महिलाएं शांत हैं, तब तक वे अच्छी हैं लेकिन जब वे बोलने लगती हैं तब वह (भाजपा) उनका मुंह बंद करने का प्रयास करती हैं। 
 
उन्होंने व्यंग्यपूर्ण अंदाज में कहा, उनका संगठन आरएसएस है। आरएसएस में कितनी महिलाएं हैं... क्या आपने कभी किसी महिला को शाखा में निक्कर पहने देखा है? 
 
उन्होंने कहा, कांग्रेस में आप संगठन में हर स्तर पर महिलाओं को देखेंगे। खाकी निक्कर आरएसएस कार्यकर्ताओं की पहचान है, जो वे पहले शाखाओं में पहना करते थे। सालभर पहले उन्होंने निक्कर के स्थान पर फुल पैंट कर दी।
 
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि यदि गुजरात में उनकी पार्टी की सरकार आती है तो वह महिलाओं को महत्व देगी और उनके मुद्दे सुलझाएगी। कांग्रेस नेता ने विद्यार्थियों को संबोधित कर वडोदरा से मध्य गुजरात में नवसृजन यात्रा का दूसरा दिन शुरु किया।
 
उधर स्मृति ईरानी ने अमेठी में कहा, अगर राहुल जी को लगता है कि भारत में निक्कर पहनना सशक्तिकरण है तो एक महिला के रूप में मैं इसका विरोध करती हूं। उन्होंने कहा, आज संघ से जुड़ी हमारी बहनों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 मैच का ताजा हाल