Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राहुल गांधी ने न्यायमूर्ति देरे को हटाने पर उठाए सवाल

हमें फॉलो करें राहुल गांधी ने न्यायमूर्ति देरे को हटाने पर उठाए सवाल
, मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018 (20:21 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ मामले की सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति रेवती मोहिते देरे को सुनवाई से हटाए जाने पर सवाल खड़ा किया है।


गांधी ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा कि न्यायमूर्ति देरे को हटाया गया जिन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो को चुनौती दी थी। उन्होंने कहा कि इससे पहले इस मामले के आरोपी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को पेश होने का आदेश देने वाले न्यायमूर्ति जेटी उत्पत को भी हटाया गया था।

गांधी ने कहा कि इसी मामले की सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति बीएच लोया ने कड़े सवाल पूछे थे और उनकी मौत हो गई। गांधी ने अपने ट्विटर पेज पर न्यायमूर्ति देरे को हटाए जाने से संबंधित समाचार और सोहराबुद्दीन की एक फोटो भी लगाई है।

उल्लेखनीय है कि बंबई उच्च न्यायालय ने 12 वर्ष पुराने इस मामले की सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति देरे को इसकी सुनवाई से 24 फरवरी को हटा दिया है। (वार्ता)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पंजाब के मोगा में किसान ने की खुदकुशी