Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चीन पर वीके सिंह के बयान से राहुल के तेवर हुए तीखे, कहा- उन्हें बर्खास्त न करना जवानों का अपमान

हमें फॉलो करें चीन पर वीके सिंह के बयान से राहुल के तेवर हुए तीखे, कहा- उन्हें बर्खास्त न करना जवानों का अपमान
, बुधवार, 10 फ़रवरी 2021 (00:33 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री सेवानिवृत्त जनरल वीके सिंह के एलएसी को लेकर दिए गए बयान को चीन की मदद करने वाला बताया और कहा कि जनरल सिंह को तत्काल पद से हटाया जाना चाहिए।

गांधी ने ट्वीट किया कि भारतीय जनता पार्टी का मंत्री चीन की मदद कर भारत की स्थिति को कमजोर क्यों कर रहा है। उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। उनको पद से नहीं हटाने का मतलब देश के हर जवान का अपमान है।
webdunia

गौरतलब है कि जनरल सिंह ने रविवार को कहा था कि भारत ने चीन की तुलना में ज्यादा बार लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल -एलएसी का उल्लंघन किया है। उनके इस बयान के बाद चीन ने कहा कि भारत ने अनजाने में ही सही लेकिन गलती मान ली है कि वह एलएसी का उल्लंघन करता रहा है।(वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संसद भंग करने के ओली के कदम के खिलाफ प्रचंड ने भारत और चीन से मांगा समर्थन