shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिहार विधानसभा में हुए हंगामे पर राहुल बोले- 'आरएसएस-भाजपा मय' हुए नीतीश...

Advertiesment
Bihar Legislative Assembly
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पुलिस को विशेष शक्ति देने के प्रावधान वाले एक विधेयक को लेकर बिहार विधानसभा में हुए हंगामे पर बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 'आरएसएस-भाजपा मय' हो गए हैं।

राहुल ने ट्वीट किया, बिहार विधानसभा की शर्मनाक घटना से साफ़ है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह आरएसएस-भाजपा मय हो चुके हैं। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा, लोकतंत्र का चीरहरण करने वालों को सरकार कहलाने का कोई अधिकार नहीं है।विपक्ष फिर भी जनहित में आवाज़ उठाता रहेगा- हम नहीं डरते!(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे टूटा