Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राहुल गांधी ने कहा, वायनाड भूस्खलन त्रासदी पीड़ितों को कांग्रेस बनाकर देगी 100 मकान

Advertiesment
हमें फॉलो करें राहुल गांधी ने कहा, वायनाड भूस्खलन त्रासदी पीड़ितों को कांग्रेस बनाकर देगी 100 मकान

हिमा अग्रवाल

, शुक्रवार, 2 अगस्त 2024 (20:40 IST)
Rahul Gandhi's statement on Wayanad landslide tragedy : राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भूस्खलन के बाद वायनाड दौरे पर हैं। यहां उन्होंने भूस्खलन त्रासदी के पीड़ितों और अस्पताल में भर्ती लोगों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने पीड़ितों से मिलने के बाद उनके दु:ख को सुना और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। राहुल ने कहा कि यहां लोगों के आशियाने उजड़ गए हैं, कांग्रेस पार्टी त्रासदी प्रभावित क्षेत्र में 100 से अधिक मकान बनाएगी। 
 
राहुल गांधी ने कहा कि ऐसी त्रासदी अब तक किसी राज्य ने नहीं देखी होगी। यह इस राज्य के इस क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी घटना है।
webdunia

वायनाड त्रासदी को अलग तरह से देखा जाना चाहिए, यहां विस्थापित हुए परिवारों का पुनर्वास सबसे पहली जरूरत है, इसलिए इस पर अलग तरह से काम करने की जरूरत है। इसलिए कांग्रेस पार्टी वायनाड में 100 मकान बनाकर देगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अयोध्या रेप कांड पर एक्शन में CM योगी, थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज सस्पेंड, आरोपी की संपत्ति की जांच