Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नफरत और हिंसा देश को कमजोर कर रही है: राहुल गांधी

हमें फॉलो करें नफरत और हिंसा देश को कमजोर कर रही है: राहुल गांधी
, सोमवार, 11 अप्रैल 2022 (14:51 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि नफरत, हिंसा और अलगाव भारत को कमजोर कर रहे हैं तथा ऐसे में न्यायप्रिय और समावेशी भारत के लिए खड़े होने की जरूरत है।
 
उन्होंने राम नवमी पर देश के कुछ स्थानों तथा यहां जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुई हिंसा की पृष्ठभूमि में यह टिप्पणी की।
 
कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, 'नफरत, हिंसा और अलगाव हमारे प्रिय देश को कमजोर कर रहे हैं। भाईचारे, शांति और सद्भाव के माध्यम से प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है। आइए, न्यायप्रिय और समावेशी भारत को सुरक्षित करने के लिए साथ खड़े होते हैं।'
 
उल्लेखनीय है कि राम नवमी पर मध्यप्रदेश और गुजरात के कई शहरों में पत्थरबाजी की घटनाएं हुई। झारखंड के लोहरदगा जिले के हिरही भोक्ता बगीचा इलाके के पास रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा के दौरान हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 अन्य लोग घायल हो गए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आंध्र प्रदेश मंत्रिमंडल का पुनर्गठन, 13 नए चेहरे, 11 को फिर मिला मौका