Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जयपुर में राहुल ने कहा, मैं हिन्दू हूं, हिन्दुत्ववादी नहीं, बताया क्या है दोनों में अंतर?

हमें फॉलो करें जयपुर में राहुल ने कहा, मैं हिन्दू हूं, हिन्दुत्ववादी नहीं, बताया क्या है दोनों में अंतर?
, रविवार, 12 दिसंबर 2021 (14:29 IST)
जयपुर। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को महंगाई हटाओ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं हिन्दू हूं, हिन्दुत्ववादी नहीं। यह देश हिंदुओं का देश है, हिन्दुत्ववादियों का नहीं... हिन्दुत्ववादियों को किसी भी हालत में सत्ता चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि देश में लड़ाई कौनसी विचारधाराओं के बीच है। जैसे दो जीवों की एक आत्मा नहीं हो सकती वैसे ही दो शब्दों का एक मतलब नहीं हो सकता। देश की राजनीति में आज दो शब्दों की टक्कर है। एक शब्द हिन्दू है और दूसरा शब्द हिन्दुत्ववादी। दोनों के अर्थ अलग-अलग हैं। राहुल बोले में हिन्दू हूं, लेकिन हिंदुत्ववादी नहीं।
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि महात्मा गांधी हिन्दू थे और गोडसे हिन्दुत्ववादी। हिन्दू सत्य को ढूंढता है, उसका रास्ता सत्याग्रही होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिन्दुत्ववादी पूरी जिंदगी सत्ता को खोजने में लगा देता है। हिन्दू डरता नहीं है, एक इंच पीछे नहीं हटता है। आप सब हिन्दू हो, हिन्दुत्वावादी नहीं। ये हिन्दुओं का देश है, हिन्दुत्ववादियों का नहीं।
 
राहुल ने कहा कि देश को जनता नहीं चला रही, देश को 3-4 पूंजीपति चला रहे हैं और हमारे प्रधानमंत्री जी उनका काम कर रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हजारों मकड़ियों के साथ घर में रहता है ये शख्‍स, वजह जानकर आ जाएगा रोना