Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गुजरात में राहुल गांधी बोले, कांग्रेस ही RSS, भाजपा को हरा सकती है

Advertiesment
हमें फॉलो करें rahul gandhi in gujarat

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 16 अप्रैल 2025 (14:57 IST)
Rahul Gandhi in Gujarat : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि गुजरात में पार्टी कार्यकर्ता भले ही हतोत्साहित दिख रहे हैं, लेकिन केवल उनकी ही पार्टी राज्य में RSS और भाजपा को हरा सकती है। ALSO READ: क्या है नेशनल हेराल्ड केस जिसमें सोनिया और राहुल गांधी पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार?
 
एक सप्ताह में गुजरात की अपनी दूसरी यात्रा के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने आरएसएस और लगभग 30 वर्षों से राज्य की सत्ता पर काबिज भाजपा को हराने का अपनी पार्टी का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने गुजरात को कांग्रेस के लिए सबसे महत्वपूर्ण राज्य बताया, जहां पार्टी कभी एक शक्तिशाली राजनीतिक ताकत हुआ करती थी।
 
गांधी गुजरात में संगठन को नया रूप देने के कांग्रेस के प्रयासों के तहत जिला इकाइयों को मजबूत करने की प्रायोगिक योजना शुरू करने के बाद अरवल्ली जिले के मोडासा शहर में बूथ स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। गुजरात में 2027 के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ALSO READ: नेशनल हेराल्ड मामले में ED चार्जशीट पर भड़की कांग्रेस, भाजपा का पलटवार, किसने क्या कहा?
 
उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात कांग्रेस पार्टी के लिए सबसे महत्वपूर्ण राज्य है। हम गुजरात में हतोत्साहित दिखते हैं, लेकिन हम उन्हें राज्य में हरा देंगे। मैं आपको यह बताने आया हूं कि यह मुश्किल नहीं है। हम यह कार्य निश्चित रूप से पूरा करेंगे। केवल कांग्रेस पार्टी ही आरएसएस और भाजपा को हरा सकती है।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

झांसी रेलवे अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में लगी आग, कोई हताहत नहीं