Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर जाएंगे राहुल गांधी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rahul Gandhi
, शनिवार, 24 दिसंबर 2022 (13:10 IST)
नई दिल्ली। तमिलनाडु से चली पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज दिल्ली पहुंच गई। वे आज राष्‍ट्रीय स्मृति स्थल पर पहुंच कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देंगे। 25 दिसंबर को अटलजी का जन्मदिन है।
 
कांग्रेस ने कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू एवं लाल बहादुर शास्त्री के अलावा भाजपा के दिग्गज नेता रह चुके अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
 
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि राहुल ‘राष्ट्रीय स्मृति स्थल’ पहुंचकर वाजपेयी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वह महात्मा गांधी की समाधि ‘राजघाट’, पंडित जवाहरलाल नेहरू के स्मारक ‘शांति वन’, इंदिरा गांधी की समाधि ‘शक्ति स्थल’ और राजीव गांधी की समाधि ‘वीर भूमि’ और लाल बहादुर शास्त्री की समाधि ‘विजय घाट’ भी श्रद्धांजलि अर्पित करने जाएंगे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हैरान कर देगी चंदा कोचर की कहानी, जानिए कैसे चमका करियर, फिर क्यों पहुंची अर्श से फर्श पर