Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Karnataka Elections: राहुल गांधी का बेंगलुरु में महिलाओं के साथ बस में सफर, सेल्फी की होड़

हमें फॉलो करें Gandhi bus journey in Bengaluru
, सोमवार, 8 मई 2023 (18:44 IST)
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को चुनावी राज्य कर्नाटक (Karnataka Assembly Elections 2023) की राजधानी बेंगलुरु में महिलाओं के साथ बस का सफर किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से कई मुद्दों पर चर्चा की साथ उनसे कई सवाल भी पूछे। बस में कई महिलाओं ने उनके साथ सेल्फी भी ली। 
 
राहुल ने अपने बस सफर का वीडियो शेयर करते हुए लिखा बेंगलुरु के सर्वोत्कृष्ट अनुभव का आनंद लिया। कर्नाटक की कुछ महिलाओं के साथ बीएमटीसी बस सवारी की। उन्होंने ट्वीट में लिखा-  हम कांग्रेस की 5 गारंटी के तहत उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
 
राहुल ने बस में चढ़ने से पहले वहां मौजूद लड़कियों से भी चर्चा की। उन्होंने पूछा- आप कैसे हैं, क्या आप सभी कॉलेज जाते हैं और आपका कॉलेज कहां है। कॉलेज जा रहीं लड़कियों ने उनके साथ फोटो भी लिए। 
उन्होंने बस में बताया कि उनके घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए कई कार्यक्रम हैं। एक महिला ने उनसे मेट्रो को लेकर चर्चा की। बसों में भीड़ ज्यादा होती है। ऑफिस टाइम पर नहीं पहुंच पाते, जबकि टाइम को लेकर ऑफिस में सख्ती होती है। ऐसे में वहां पर समय पर पहुंचना काफी जरूरी होता। 
 
बातचीत के दौरान एक बुजुर्ग महिला आती हैं और हाथ जोड़कर राहुल को नमस्कार करती हैं। राहुल महिला को नमस्कार कर सीट से उठते हैं और उन्हें बैठने के लिए जगह देते हैं। वे महिला से उनके पति के बारे में पूछते हैं। महिला भावुक हो जाती हैं और कहती हैं कि वे बहुत अच्छे और विनम्र व्यक्ति थे। वे शुगर पेशेंट थे। राहुल ने उनके पति की तस्वीर भी देखी। जब राहुल बस से उतरने लगी तो महिला ने कहा कि मैं आपके और आपके परिवार के लिए प्रार्थना करूंगा। ईश्वर आपको लंबी उम्र दें। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जानिए किसको कहा शिवपाल सिंह यादव ने बड़बोले मंत्री? बोले- 'जहां से लड़े वहां से भी हार गए'