Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राहुल गांधी ने सेट कराई दाढ़ी, हेअर कट से बदला लुक

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rahul Gandhi
, बुधवार, 1 मार्च 2023 (09:59 IST)
नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी दाढ़ी की वजह से काफी सुर्खियों में थे। हालांकि, राहुल गांधी ने अपनी दाढ़ी को ट्रिम कराने के साथ ही अपने हेयर कट में भी बदलाव किया है। राहुल का नया लुक भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
 
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सप्ताह भर की यात्रा पर मंगलवार को ब्रिटेन पहुंचे जहां वह कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में एक संबोधन देंगे और यहां भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ बातचीत करेंगे।
 
‘कैम्ब्रिज जज बिजनेस स्कूल’ (कैम्ब्रिज जेबीएस) में विजिटिंग फेलो गांधी विश्वविद्यालय में '21वीं सदी में सुनना सीखना' विषय पर व्याख्यान देंगे।
 
कैम्ब्रिज जेबीएस ने मंगलवार को ट्वीट किया, 'हमारे कैम्ब्रिज एमबीए कार्यक्रम को भारत के अग्रणी विपक्षी नेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी का स्वागत करके बहुत खुशी हुई।'
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर टेस्ट में रोहित शर्मा ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला