Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राहुल बोले- मोदी डर और घृणा का माहौल बनाते हैं, और हम...

Advertiesment
rahul gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को संसद में हुई बहस पर ट्‍वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी डर और घृणा का माहौल बनाते हैं। 
 
 
उन्होंने कहा कि भारत को बनाने के लिए सिर्फ प्रेम और प्यार जरूरी है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को संसद में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान नरेन्द्र मोदी और राहुल गांधी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला था। दोनों ने ही एक दूसरे पर खुलकर निशाना साधा था। इसके साथ ही राहुल का सदन में आंख मारना और मोदी के गले लगना भी काफी सुर्खियों में रहा। 
 
webdunia
हालांकि राहुल इस ट्‍वीट के बाद वे काफी ट्रोल भी हुए। शंकर गुर्जर नामक ट्‍विटर हैंडल से राहुल का आंख मारते हुए फोटो के साथ लिखा गया कि गले मिलने और गले पड़ने में अंतर होता है। कांग्रेस सरकार दागदार थी और भाजपा सरकार दमदार है। शंकर ने एक अन्य ट्‍वीट में लिखा कि सौ बात की एक बात है यदि गांधी परिवार देश में किए गए अपने घोटालों के पैसे लौटा दे तो 15 लाख क्या 25 लाख रुपए लोगों के खाते में आ सकते हैं। 
 
 
वहीं शाहरुख खान नामक व्यक्ति ने राहुल गांधी के फोटो के साथ ट्‍वीट किया जिस पर लिखा था कि रिजल्ट की बात छोड़ो, मनोरंजन में कुछ कमी रह गई हो तो बताओ। नीतू नामक ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया कि ये बहुत नाइंसाफी है। मूल अविश्वास प्रस्ताव टीडीपी का था उसे मोदी ने कुछ नही कहा और धुनाई राहुल की कर दी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिका की मिसूरी झील में डूबी नौका, 17 की मौत, नौ एक ही परिवार के