Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मणिपुर दौरा, राहत शिविरों में हिंसा प्रभावितों से की बात

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मणिपुर दौरा, राहत शिविरों में हिंसा प्रभावितों से की बात

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

इंफाल , सोमवार, 8 जुलाई 2024 (17:00 IST)
Rahul Gandhi visits relief camps in Churachandpur : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में एक राहत शिविर का दौरा किया और वहां रह रहे लोगों से बातचीत की। मणिपुर में जातीय हिंसा के कारण विस्थापित हुए लोग इन राहत शिविरों में रह रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ यहां पहुंचे गांधी ने राहत शिविरों में रह रहे लोगों से बात की और उनकी समस्याएं सुनीं।
 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के. मेघचंद्र ने कहा, राहुल गांधी के दौरे का उद्देश्य लोगों को सहायता प्रदान करना और जमीनी स्तर पर स्थिति का आकलन करना है। उनका दौरा हालिया हिंसा से प्रभावित लोगों की चिंताओं को दूर करने के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी ने दिन में पहले जिरीबाम जिले में एक अन्य राहत शिविर का दौरा किया।
webdunia
कांग्रेस ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, हिंसा के बाद मणिपुर की उनकी तीसरी यात्रा लोगों के मुद्दों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। राज्य में पिछले साल मई में मेइती और कुकी समुदायों के लोगों के बीच जातीय हिंसा शुरू हुई थी। इसमें 200 से अधिक लोगों की मौत हुई है। (भाषा) फोटो सौजन्‍य : टि्वटर/एक्स
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पंजाब के बटाला में 2 समूहों के बीच गोलीबारी में 4 लोगों की मौत