Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पंजाब के बटाला में 2 समूहों के बीच गोलीबारी में 4 लोगों की मौत

हमें फॉलो करें पंजाब के बटाला में 2 समूहों के बीच गोलीबारी में 4 लोगों की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 8 जुलाई 2024 (16:47 IST)
firing between 2 groups in Batala : पंजाब के गुरदासपुर जिले में 2 समूहों के बीच पुरानी रंजिश के चलते हुई गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। चंडीगढ़ पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात बटाला के श्री हरगोबिंदपुर के लिघांवाला चौक पर हुई। दोनों समूहों में कुल 13 लोग थे और सभी विठवान गांव के रहने वाले हैं।
 
बटाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अश्विनी गोटयाल ने बताया कि गोलीबारी में दोनों समूहों के 2-2 लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान बलराज सिंह, शमशेर सिंह, बलजीत सिंह और निर्मल सिंह के तौर पर हुई है। घटना में 8 लोग घायल हुए हैं और उन्हें अमृतसर के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सभी घायल खतरे से बाहर हैं। घटना के दौरान कई राउंड गोलियां चलाई गईं और मौके से 30 कारतूस और खोखे मिले हैं।

 
एसएसपी ने बताया कि एक समूह का नेतृत्व मेजर सिंह कर रहा था जबकि दूसरे गुट का अंग्रेज सिंह। उन्होंने बताया कि दोनों समूहों के बीच नहर के पानी के बंटवारे को लेकर विवाद था। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की रविवार रात को झड़प हो गई। एसएसपी ने बताया कि एक समूह में कुल 9 लोग थे जबकि दूसरे समूह में 4 लोग थे।
 
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस गश्ती दल मौके पर पहुंचा। एसएसपी ने बताया कि थाना प्रभारी के वाहन पर भी एक गोली लगी है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Share Market : Sensex में मामूली गिरावट, Nifty भी रहा स्थिर