Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पहले बांधे मां के जूतों के फीते, अब महिला का मास्‍क लगाया, अपनी सहजता से दिल जीत रहे राहुल गांधी

हमें फॉलो करें rahul gandhi
, शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2022 (15:11 IST)
हाल ही में राहुल गांधी की एक तस्‍वीर बहुत चर्चा में है। इस तस्‍वीर में राहुल गांधी अपनी मां और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के जूतों के फीते बांध रहे हैं। यह तस्‍वीर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की है। इस तस्‍वीर को लेकर सोशल मीडिया में जबरदस्‍त क्रेज है। कोई इसे एक प्‍लान्‍ड ईवेंट बता रहा है तो कोई इसे राहुल गांधी और सोनिया गांधी के बीच मां- बेटे के सहज रिश्‍ते की सादगी कह रहा है।

इसे लेकर अलग- अलग विचारधारा के लोग आपस में बहस भी कर रहे हैं। अब राहुल का एक और वीडियो सामने आया है। यह वीडियो भी राहुल गांधी की सादगी को दर्शाती हुई एक ऐसी तस्‍वीर के रूप में आया है, जिसे सोशल मीडिया में भयंकर तरीके से वायरल किया जा रहा है।

दरअसल, इस नए वीडियो में राहुल गांधी जब भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सडक से गुजर रहे हैं तो एक महिला दौड़ते हुए उनके पास आकर उनके हाथ को थामकर उसे माथे से लगा लेते हैं। महिला कहती है कि वो राहुल से मिलकर बहुत खुश है।

चलते चलते राहुल गांधी महिला से पूछते हैं कि वो क्‍या करती हैं तो महिला उन्‍हें बताती हैं कि वो एक कन्‍नड़ टीचर है। दोनों की बातचीत से लग रहा है कि यह वीडियो साउथ में भारत जोड़ो यात्रा के गुजरने के दौरान किसी शहर का है।

दोनों की बातचीत के दौरान महिला का मास्‍क बार बार निकल जाता है, तो राहुल गांधी उसे ठीक करते हैं। जब मास्‍क एक बार फिर से खुलकर निकल जाता है तो राहुल महिला के पीछे खड़े होकर मास्‍क की डोरी को ठीक तरह से बांध देते हैं।
यह सारा दृश्‍य कुछ ही सेकंड में घटित हो गया। हालांकि इस दौरान राहुल की सादगी पर हर कोई फिदा है। पहले मां सोनिया के जूते के फीते बांधने की तस्‍वीर सामने आई थी तो अब एक आम महिला के मास्‍क को सहजता के साथ बांधने में मदद करते हैं।

अब इसे लेकर भी सोशल मीडिया में बहस चल रही है। कोई इसे ड्रामा बता रहा है तो कांग्रेस समर्थक इसे इसे मोहब्‍बत, सहजता और अपनेपन से जोड रही है। कांग्रेस भारत जोडो यात्रा ट्विटर हैंडल से यह वीडियो शेयर किया गया है। जिसके कैप्‍शन में लिखा गया है ...
क्या चाहिए हिंदुस्तान को... ये मोहब्बत, सहजता और अपनापन। पिछले 8 सालों में नफ़रत की खाई बहुत चौड़ी हो गई है, उसमें सपने जमींदोज हो रहे हैं। भारत जोड़ यात्रा उस खाई को पाट देगी।

अब राजनीति इसे चाहे जो रंग दे, राहुल गांधी अपनी सहजता से लोगों का दिल जीत रहे हैं उसे नकारा नहीं जा सकता।
Edited: By Navin Rangiyal/ Twitter source 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वंदे भारत ट्रेन से टकराया भैंसों का झुंड, भैंस मालिकों के खिलाफ FIR