Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राहुल गांधी का एंग्री यंगमैन लुक, देखिए कैसे कलाईदांव से विरोधी को पटका...

हमें फॉलो करें राहुल गांधी का एंग्री यंगमैन लुक, देखिए कैसे कलाईदांव से विरोधी को पटका...
, बुधवार, 1 नवंबर 2017 (11:49 IST)
राहुल गांधी इन दिनों एक अलग ही रूप में नजर आ रहे हैं। जहां वे ट्विटर पर प्रधानमंत्री को चुनौती देने का एक भी मौका नहीं छोड़ते वहीं इस समय सोशल मीडिया पर भी उनका एक अलग ही शक्तिशाली रूप दिखाई दे रहा है

 
बता दें कि वैसे तो राहुल अकीडो नामक जापानी मार्शल आर्ट में पारंगत है और अब उन्होंने अपने इस गुण को सार्वजनिक भी करना शुरू कर दिया है। हाल ही में सोशल मीडिया में राहुल गांधी का अकीडो ट्रेंनिग सेशन के फोटो वायरल हो रहे हैं। इसमें राहुल अपने अकीडो सेंसई (कोच) पारितोस कर के साथ प्रैक्टिस बाउट कर रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी ट्‍वीट कर बताया था कि राहुल गांधी अकीडो में ब्लैक बेल्ट हैं। 
webdunia




इसमें उन्होंने आसानी से कलाई पकड़कर अपने कोच को ही जमीन सुंघा दी।

webdunia

तो क्या अब यह माना जा सकता है कि राहुल अब अपने विरोधियों से दो-दो हाथ करने को तैयार हैं। हां, नतीजे के लिए गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम या फिर 2019 के लोकसभा चुनाव तक तो इंतजार करना ही होगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डॉ. जनक मगिलिगन पलटा को मध्यप्रदेश गौरव सम्मान