Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राहुल हारने के बाद भी दिखा रहे हैं अहंकार, शाह ने साधा निशाना

हमें फॉलो करें राहुल हारने के बाद भी दिखा रहे हैं अहंकार, शाह ने साधा निशाना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 20 जुलाई 2024 (16:26 IST)
Home Minister Amit Shah in Jharkhand: केन्द्रीय गृहमंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में हारने के बावजूद राहुल गांधी अहंकार दिखा रहे हैं और हार स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।
 
झारखंड सरकार सबसे भ्रष्ट : रांची में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि झारखंड में भाजपा सरकार बनाएगी। लोकसभा चुनाव में 81 विधानसभा क्षेत्रों में से 52 में कमल खिला है। उन्होंने कहा कि झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार देश में सबसे भ्रष्ट है और करोड़ों रुपए के भूमि, शराब, खनन घोटाले में शामिल है। ALSO READ: कैसे खत्म होगा आतंकी नेटवर्क, अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को बताया
 
लव जिहाद और भूमि जिहाद : झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन पर आरोप लगाते हुए शाह ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री ‘भूमि जिहाद’, ‘लव जिहाद’ के पीछे हैं, जिससे राज्य में जनसांख्यिकी परिवर्तन हो रहा है। घुसपैठिए आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे हैं, जमीन खरीद रहे हैं। झारखंड में आदिवासी आबादी घट रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार बनने के बाद हम जनजातीय लोगों और उनकी जमीनों की रक्षा के लिए जनसांख्यिकी पर ‘श्वेत पत्र’ लाएंगे। ALSO READ: एक्शन में अमित शाह, 3 राज्यों के CM से ली बाढ़ की स्थिति की जानकारी
 
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को 2014, 2019 और 2024 में कांग्रेस की संयुक्त संख्या से अधिक सीटें मिलीं। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने करीब 100 सीटों पर जीत हासिल की थी। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, NTA प्रमुख क्यों बचे हुए हैं, कांग्रेस ने उठाए सवाल