Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राहुल बोले, मनमोहन की तरह गहराई वाले प्रधानमंत्री की भारत में कमी

हमें फॉलो करें webdunia
शनिवार, 26 सितम्बर 2020 (11:02 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और कहा कि देश आज सिंह की तरह की गहराई वाले प्रधानमंत्री की कमी महसूस कर रहा है।
 
राहुल ने ट्वीट किया कि भारत डॉक्टर मनमोहन सिंह की तरह गहराई वाले प्रधानमंत्री की कमी महसूस करता है। उनकी ईमानदारी, विनम्रता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें जन्मदिन की बहुत बधाई।
 
गौरतलब है कि मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उनका जन्म भारत के विभाजन से पहले पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 26 सितंबर 1932 को हुआ था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी खबर, भूस्खलन में 2 महिला क्रिकेटरों की मौत, 3 लापता