Weather Update: उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट, दक्षिण भारत में कैसा है मौसम?
जम्मू और कश्मीर में तापमान गिरेगा
Publish Date: Thu, 01 Feb 2024 (08:29 IST)
Updated Date: Thu, 01 Feb 2024 (08:44 IST)
- दिल्ली तथा यूपी में सुबह के समय बहुत घना कोहरा
-
हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी
-
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में तापमान बढ़ेगा
Weather Update: भारत में मौसम (weather in India) परिवर्तनशील बना हुआ है। जहां एक और उत्तर भारत (North India) में ठंड प्रकोप बना हुआ है वहीं दक्षिण भारत (South India) में मौसम गर्म हो रहा है। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई राज्यों में बारिश और ओलों (rain and hail) का अलर्ट जारी किया गया है।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में तापमान में थोड़ी गिरावट होगी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई राज्यों में बारिश और ओलों का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी उत्तरप्रदेश में तापमान में गिरावट होगी जबकि पूर्वी उत्तरप्रदेश में तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी। ज्यादातर जगहों पर बादल छाए रहेंगे।
जम्मू और कश्मीर में तापमान गिरेगा : जम्मू और कश्मीर में तापमान में थोड़ी गिरावट होगी। कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। पूर्वी भारत के पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा के तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी। ज्यादातर जगहों पर आसमान साफ रहेगा। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
दक्षिण भारत में तापमान में वृद्धि : दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल व कर्नाटक के तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी। ज्यादातर जगहों पर आसमान साफ रहेगा। आंध्रप्रदेश व तेलंगाना के तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मध्यभारत के मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी। ज्यादातर जगहों पर आसमान साफ रहेगा।
अंडमान और निकोबार में तापमान में वृद्धि : गुजरात के तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार में तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप के तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी। ज्यादातर जगहों पर आसमान साफ रहेगा। भारत में हवा की गति मध्यम रहेगी और आर्द्रता का स्तर मध्यम रहेगा।
अगले 4-5 दिनों के दौरान 2 पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय की ओर बढ़ेंगे। एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर देशांतर 64 पूर्व और 30 डिग्री उत्तर अक्षांश के साथ एक गर्त के रूप में देखा जा रहा है। बिहार और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। असम और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। 31 जनवरी से एकताजा पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर आ सकता है।
कैसा रहेगा आज का मौसम? : स्काईमेट वेदर (skymet weather) के अनुसार आज गुरुवार को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली तथा उत्तरप्रदेश में सुबह के समय बहुत घना कोहरा जारी रह सकता है। जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बर्फबारी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तरप्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों, दक्षिण केरल, दक्षिण तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बारिश हो सकती है।
Edited by: Ravindra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें