Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Alert: नगालैंड और कर्नाटक में हुई वर्षा, दिल्ली और राजस्थान में हीटवेव

Advertiesment
हमें फॉलो करें Weather Alert: नगालैंड और कर्नाटक में हुई वर्षा, दिल्ली और राजस्थान में हीटवेव
, शुक्रवार, 9 जुलाई 2021 (11:58 IST)
नई दिल्ली। उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू-कश्मीर पर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। उत्तराखंड की तलहटी से एक ट्रफ रेखा उत्तरप्रदेश, दक्षिण बिहार, उत्तरी झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व तक फैली हुई है। पाकिस्तान के उत्तर और उससे सटे पंजाब पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

 
दक्षिण बिहार और इससे सटे झारखंड पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। झारखंड पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से एक ट्रफ रेखा दक्षिण तटीय आंध्रप्रदेश तक फैली हुई है तथा दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और इससे सटे पाकिस्तान के हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
 
स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान सिक्किम, उपहिमालई पश्चिम बंगाल और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई। गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्रप्रदेश, रायलसीमा के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नगालैंड के अलग-अलग हिस्सों और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

 
पूर्वोत्तर भारत, बिहार के कुछ हिस्सों, शेष झारखंड, पूर्वी मध्यप्रदेश, केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पश्चिमी हिमालय, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों और दक्षिण और पूर्वी उत्तरप्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। दिल्ली और उत्तर-पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में हीटवेव देखी गई। अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वी उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, ओडिशा, दक्षिण और पूर्वी मध्यप्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल का ट्वीट, महंगाई का विकास जारी, ‘अच्छे दिन’ देश पे भारी