Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Update : राजस्थान में भारी बारिश, 3 लोगों की मौत, बिहार में बाढ़ जैसे हालात

Advertiesment
Heavy rain in Rajasthan
Rajasthan and Bihar weather update News : दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता से राजस्थान के कई इलाकों में शनिवार को तेज बारिश हुई और जोधपुर में बारिश से संबंधित घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। भीलवाड़ा में भारी बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए। पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश आने वाले दिनों में जारी रहेगी और भरतपुर, कोटा, जयपुर संभाग के कुछ भागों में 22 से 24 जून को कहीं-कहीं भारी-अति भारी बारिश होने का अनुमान है। बिहार के नालंदा जिले के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, क्योंकि पड़ोसी राज्य झारखंड में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के बाद फल्गू नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से कुछ छोटे बांधों के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 
 
अधिकारियों ने बताया कि भीलवाड़ा में भारी बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए। जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, शनिवार सुबह से शाम तक भीलवाड़ा में 175 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई। विभाग के मुताबिक, कोटा में 44.9 मिमी, चित्तौड़गढ़ में 27 मिमी और जोधपुर में 12.6 मिलीमीटर बारिश हुई। विभाग ने बताया कि कई और जगहों पर भी 12 मिलीमीटर तक बारिश हुई।
पुलिस के मुताबिक, जोधपुर में एक कार के पानी से भरे बड़े गड्ढे में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दईजर इलाके में यह घटना हुई और गड्ढा लगभग छह फुट गहरा था। पुलिस के मुताबिक, इस दुर्घटना में व्यवसाई हरिप्रकाश भंडारी (58), उनकी रिश्तेदार उर्मिला देवी (72) व एक अन्य महिला की मौत हो गई।

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश आने वाले दिनों में जारी रहेगी और भरतपुर, कोटा, जयपुर संभाग के कुछ भागों में 22 से 24 जून को कहीं-कहीं भारी-अति भारी बारिश होने का अनुमान है।
 
बिहार में तटबंध टूटने से बाढ़ जैसे हालात : बिहार के नालंदा जिले के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, क्योंकि पड़ोसी राज्य झारखंड में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के बाद फल्गू नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से कुछ छोटे बांधों के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 
बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग (डीएमडी) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, 19 जून को फल्गू नदी में जलस्तर में अचानक वृद्धि के कारण अधिकारियों ने उदेरास्थान बैराज (जहानाबाद में) से 73,000 क्यूसेक पानी छोड़ा। बैराज से पानी छोड़े जाने से कुछ छोटे बांधों के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे नालंदा जिले के हिलसा, कराईपरसुराय और एकंगरसराय के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
 
संबंधित अधिकारी प्रभावित लोगों को भोजन के पैकेट और पीने के पानी सहित राहत सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं। प्रभावित व्यक्तियों के लिए अस्थाई टेंट लगाए गए हैं। राहत और बचाव कार्यों के लिए इलाके में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की दो टीम तैनात की गई हैं। राज्य के जल संसाधन विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, नालंदा और जहानाबाद जिलों में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
मंत्री ने कहा कि नालंदा, जहानाबाद और पटना जिलों में कुछ स्थानों पर तटबंध टूटने की खबरें मिली हैं। उन्होंने कहा, क्षतिग्रस्त तटबंधों की मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। विभाग ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में सात अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। (इनपुट भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Delhi : पहली कक्षा में एडमिशन को लेकर होगा बदलाव, अगले सत्र से लागू होगा यह नया नियम