Publish Date: Mon, 27 Mar 2017 (20:56 IST)
Updated Date: Mon, 27 Mar 2017 (21:00 IST)
कोलंबो। श्रीलंका के जाफना क्षेत्र में सैकड़ो लोगों ने तमिलनाडु के नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि नेताओं के दबाव में सुपरस्टार रजनीकांत का प्रस्तावित श्रीलंका दौरा रद्द हो गया।
टीएनए सहित सहित विभिन्न राजनीतिक दलों से प्रदर्शनकारी जाफना में ‘नल्लूर कोविल’ के निकट एकत्र हुए और तमिलनाडु के नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया।
गौरतलब है कि रजनीकांत को श्रीलंका पहुंचकर विस्थापित तमिलों को मकान सौंपने थे। इन मकानों का निर्माण लाइका समूह के गणनम फाउंडेशन ने करवाया है। तमिलनाडु के नेताओं के विरोध की वजह से रजनीकांत को अपना दौरा रद्द करना पड़ा। (भाषा)