Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राजनाथ का अधीर रंजन चौधरी को जवाब, सीना चौड़ा कर चीन पर चर्चा के लिए तैयार

हमें फॉलो करें राजनाथ का अधीर रंजन चौधरी को जवाब, सीना चौड़ा कर चीन पर चर्चा के लिए तैयार
, गुरुवार, 21 सितम्बर 2023 (12:35 IST)
Rajanth Singh answer on China : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के सवाल के जवाब में कहा कि मैं सीना चौड़ा करके संसद में चीन मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हूं। 
 
राजनाथ ने यह बात उस समय कही जब लोकसभा में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने सवाल किया कि क्या आप में चीन मुद्दे पर चर्चा करने का साहस है?
 
चंद्रयान-3 पर चर्चा के दौरान राजनाथ ने बताया कि सरकार किस तरह संस्कृति और परंपरा से जुड़ी चीजों को सुरक्षित कर रही है। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा का जिक्र कर दिया। इस पर अधीर रंजन चौधरी ने राजनाथ को टोका।
 
इस पर राजनाथ ने हाथ के इशारे से कहा कि पूरी हिम्मत है, पूरी हिम्मत है। तभी कई विपक्षी सदस्यों ने सवाल करना शुरू कर दिया। कई सदस्यों ने पूछा कि चीन ने हमारी सीमा में कितना कब्जा किया?
 
उल्लेखनीय है कि भारत और चीन के बीच LAC पर तनाव चल रहा है। दोनों देशों के बीच कई दौर की बातचीत के बाद भी LAC पर हालात गंभीर बने हुए हैं। विपक्ष लंबे समय से सरकार से चीन पर संसद में चर्चा की मांग कर रहा है। सरकार भी साफ कर चुकी है वह चीन पर चर्चा के लिए तैयार है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चंद्रयान-3 की सफलता पर राजनाथ बोले, संस्कृति और विज्ञान एक दूसरे के पूरक