Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजनाथ ने लिया कश्मीर की स्थिति का जायजा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rajnath on Kashmir
नई दिल्ली , शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 (15:47 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सीमापार से हुई गोलीबारी की घटना के बाद शनिवार को सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक केके शर्मा से बातचीत की और कश्मीर की स्थिति का जायजा लिया। 
 
शनिवार को सीमापार से हुई गोलीबारी पर भारतीय सैनिकों की जवाबी कार्रवाई में 7 पाकिस्तानी रेंजर और 1 आतंकवादी मारा गया था। पाकिस्तानी रेंजरों ने शनिवार सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर कश्मीर के हित नगर सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिसमें सीमा सुरक्षा बल का 1 जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। सीमा सुरक्षा बल ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें 7 पाकिस्तानी रेंजर और 1 आतंकवादी मारा गया। 
 
इस बीच गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने कहा कि किसी भी तरह की घुसपैठ होने या संघर्षविराम का उल्लंघन होने पर सीमा सुरक्षा बल और अन्य अर्द्धसैनिक बलों को जवाबी कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। 
 
सूत्रों के अनुसार शनिवार की घटना के बाद सीमाओं पर अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं और रात में गश्त तेज कर दी गई है। सीमा सुरक्षा बल और सेना पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रहे हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

युद्ध के कगार पर नहीं हैं भारत-पाक : उमर अब्दुल्ला