Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

INS विक्रमादित्य से राजनाथ की पाकिस्तान को चेतावनी, 26/11 जैसा हमला फिर नहीं होने देंगे

हमें फॉलो करें INS विक्रमादित्य से राजनाथ की पाकिस्तान को चेतावनी, 26/11 जैसा हमला फिर नहीं होने देंगे
, रविवार, 29 सितम्बर 2019 (13:57 IST)
आईएनएस विक्रमादित्य से। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारतीय तटरेखा पर आतंकी हमले का खतरा कायम है क्योंकि पड़ोसी देश भारत को अस्थिर करने के लिए नापाक हरकतें कर रहा है। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि हम 26/11 को मुंबई में हुए आतंकवादी हमले को भूल नहीं सकते। हमने जो गलतियां पहले की है उन्हें अब नहीं दोहराएंगे।

तटरेखा पर आतंकवादी हमले के खतरों पर रक्षा मंत्री ने कहा कि दुनिया में हर देश के पास अपनी रक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा होनी चाहिए। हम आतंकवाद के खतरे को हल्के में नहीं ले सकते। पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए सिंह ने कहा कि जहां तक हमारे पड़ोसी देश की बात आती है, आपको पता है वह भारत को अस्थिर करने और तोड़ने के लिए लगातार नापाक हरकतें कर रहा है।
 
राजनाथ ने आईएनएस विक्रमादित्य पर ही रात बिताई और सुबह यहां योगाभ्यास भी किया। इस दौरान उन्होंने पनडुब्बियों, फ्रिगेट्स और वाहक सहित विभिन्न सैन्य अभ्यासों को देखा।
 
उन्होंने कहा कि मैं पूरे यकीन के साथ कह सकता हूं कि समुद्री सुरक्षा के लिए यहां हमारी भारतीय नौसेना दृढ़ एवं चौकस है। इसमें तनिक भी संदेह नहीं है। उन्होंने साथ ही कहा कि मुम्बई जैसा हमला दोबारा नहीं होने देंगे।
 
रक्षा मंत्री ने कहा कि हम 26/11 को मुंबई में हुए आतंकवादी हमले को भूल नहीं सकते। अगर कोई गलती एक बार हुई है, तो वह किसी कीमत पर दोबारा नहीं होनी चाहिए। इसलिए हमारी भारतीय नौसेना और तट रक्षक हमेशा सतर्क रहते हैं।
 
पुलवामा में आतंवादियों के फिर घुस आने के सेना प्रमुख के बयान पर सिंह ने कहा कि यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है कि आतंकवादियों का क्या हाल किया जाएगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया को पता है कि आतंकवादियों का क्या होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, पूरा प्रशासन चिन्मयानंद को बचा रहा है