Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राज्यसभा का पहला चरण कल होगा खत्म, 13 फरवरी को नहीं चलेगी सदन

हमें फॉलो करें राज्यसभा का पहला चरण कल होगा खत्म, 13 फरवरी को नहीं चलेगी सदन
, गुरुवार, 11 फ़रवरी 2021 (21:08 IST)
नई दिल्ली। राज्यसभा की बैठक अब शनिवार को नहीं होगी तथा वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को ही उच्च सदन में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी। सभापति एम. वेंकैया नायडू ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। निचले सदन की बैठक हालांकि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को होगी।
सभापति ने उच्च सदन में बजट पर चर्चा के दौरान घोषणा की आज सुबह कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई थी। बजट पर चर्चा और जवाब कल तक पूरा हो जाएगा। बैठक शनिवार को नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कल कोई गैर सरकारी कामकाज नहीं होगा।
 
नायडू ने कहा कि वित्त मंत्री का जवाब शुक्रवार को होगा जिसका समय बाद में बताया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि लोकसभा की कार्यवाही शनिवार 13 फरवरी को चलेगी।
संसद के बजट सत्र का पहला चरण पहले की घोषणा के अनुसार 29 जनवरी से 15 फरवरी तक चलना था। बाद में तय किया गया कि 13 फरवरी को दोनों सदनों की बैठक के बाद वर्तमान सत्र का पहला चरण संपन्न हो जाएगा। सभापति की घोषणा के बाद उच्च सदन में बजट सत्र का पहला चरण अब शुक्रवार को ही संपन्न हो जाएगा। बजट सत्र का दूसरा चरण 8 मार्च से 8 अप्रैल तक चलेगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राकेश टिकैत बोले- हल चलाने वाला हाथ नहीं जोड़ेगा, गुजरात दुनिया से कटा हुआ, उसे भी आजाद कराना है