Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कृषि विधेयक पर आज राज्यसभा में घमासान, क्या बिल पास करा पाएगी भाजपा...

हमें फॉलो करें कृषि विधेयक पर आज राज्यसभा में घमासान, क्या बिल पास करा पाएगी भाजपा...
, रविवार, 20 सितम्बर 2020 (07:37 IST)
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने भले ही कृषि विधेयकों को लोकसभा में पास करा लिया हो लेकिन राज्यसभा में उसके लिए राह आसान नहीं है। कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दल इन विधेयकों का यहां पर पुरजोर विरोध कर रहे हैं। उच्च सदन में केंद्र के पास बहुमत नहीं है। हालांकि भाजपा को उम्मीद है कि राज्यसभा में इस बिल को पास करा लिया जाएगा। 
 
25 सितंबर को पंजाब बंद : कृषि विधेयकों के विरोध में 25 सितंबर को होने वाले पंजाब बंद के लिए 31 किसान संगठन एक साथ आने के लिए तैयार हुए हैं। इस संबंध में किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने शनिवार को मोगा में एक बैठक की। किसान मजदूर संघर्ष समिति ने पहले ही 24 से 26 सितंबर के बीच रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया हुआ है।
 
क्रांतिकारी किसान यूनियन के अध्यक्ष दर्शन पाल ने बताया कि पंजाब बंद को समर्थन देने वालों में मुख्य तौर पर भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी), कीर्ति किसान यूनियन, भारती किसान यूनियन (एकता उगराहां), भाकियू (दोआबा), भाकियू (लाखोवाल) और भाकियू (कादियां) आदि संगठन शामिल हैं।
 
पलानीस्वामी ने कृषि विधेयकों को किसानों के हित में बताया : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने कृषि विधेयकों का शनिवार को समर्थन करते हुए कहा कि इससे किसानों को फायदा होगा। साथ ही, द्रमुक पर राजनीतिक कारणों से विधेयकों का विरोध करने का आरोप लगाया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोना के खिलाफ जंग में राजस्थान का सख्त एक्शन प्लान, 11 जिलों में जारी हुई नई गाइडलाइंस