Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मोहन भागवत ने कहा, अयोध्या में ही बनेगा राम मंदिर

Advertiesment
हमें फॉलो करें मोहन भागवत ने कहा, अयोध्या में ही बनेगा राम मंदिर
पालघर , सोमवार, 16 अप्रैल 2018 (10:19 IST)
पालघर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि यदि अयोध्या में राम मंदिर फिर से नहीं बनाया गया तो हमारी संस्कृति की जड़ें कट जाएंगी। भागवत ने पालघर जिले के दहानू में विराट हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।
 
 
भागवत ने कहा कि भारत में मुस्लिम समुदाय ने राम मंदिर नहीं तोड़ा। भारतीय नागरिक ऐसी चीजें नहीं कर सकते। भारतीयों का मनोबल तोड़ने के लिए विदेशी ताकतों ने मंदिरों को तोड़ा।
 
उन्होंने कहा कि लेकिन आज हम आजाद हैं। हमें उसे फिर से बनाने का अधिकार है जिसे नष्ट किया गया था, क्योंकि वे सिर्फ मंदिर नहीं थे बल्कि हमारी पहचान के प्रतीक थे। भागवत ने कहा कि यदि (अयोध्या में) राम मंदिर फिर से नहीं बनाया गया तो हमारी संस्कृति की जड़ें कट जाएंगी। इसमें कोई शक नहीं कि मंदिर वहीं बनाया जाएगा, जहां वह पहले था।
 
गौरतलबल है कि राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद सु्प्रीम कोर्ट में है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए उन्हें देश के कई हिस्सों में हुई हालिया जातिगत हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया। भागवत ने कहा कि जिनकी दुकानें बंद हो गईं (जो चुनाव में हार गए) वे अब लोगों को जाति के मुद्दों पर लड़ने के लिए उकसा रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी को विश्वास ब्रिटेन और स्वीडन से संबंध होंगे और प्रगाढ़