Publish Date: Wed, 19 Dec 2018 (08:44 IST)
Updated Date: Wed, 19 Dec 2018 (08:48 IST)
सांगली। 2014 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण में जनता के खाते में 15 लाख रुपए आने का बयान दिया था, इसे लेकर नेताओं और मंत्रियों के चौंकाने वाले बयान आते रहे हैं। अब केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने महाराष्ट्र के सांगली में चौंकाने वाला बयान दिया है।
अठावले ने कहा कि देश की जनता के बैंक खाते में 15-15 लाख रुपए धीरे-धीरे आएंगे, एकमुश्त नहीं। रिजर्व बैंक से इसके लिए पैसा मांगा गया है, लेकिन वह दे नहीं रही है। इसलिए पैसा इकट्ठा नहीं हो रहा है। इसमें कुछ तकनीकी समस्याएं हैं।