Publish Date: Sat, 31 May 2025 (23:23 IST)
Updated Date: Sat, 31 May 2025 (23:39 IST)
Shri Ram Janmabhoomi Temple Ayodhya : श्रीराम नगरी अयोध्या धाम को फिर से हाईअलर्ट पर रखा गया है, मौका है श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में राजा राम के दरबार के साथ-साथ राम मंदिर के परकोटे व राम मंदिर के अन्य हिस्सों में बनाए गए सभी 14 मंदिरों में स्थापित होने वाले देवी-देवताओं के विग्रहों कि प्राण-प्रतिष्ठा कि जाएगी जिसकी तैयारी भी अंतिम चरणों में है। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ 3 जून से शुरू हो जाएगा और मुख्य समारोह 5 जून को होगा जिसकी विधिवत तैयारियां शासन-प्रशासन व स्थानीय स्तर पर तीव्र गति से की जा रही है।
राम मंदिर जिसके लिए समय-समय पर बराबर धमकियां आती रही हैं जो कि सजगता के चलते निष्काम होती रही हैं, वहीं विगत माह मई के पहले सप्ताह में पड़ोसी विरोधी देश पाकिस्तान की नापाक हरकतों को चकनाचूर करने के लिए भारतीय सेना के द्वारा चलाया गया 'ऑपरेशन सिंदूर' जिसने पाकिस्तान की कमर तोड़कर रख दी है जिसके चलते पाकिस्तान तो बौखला सा गया है, जिसे देखते हुए भारत के संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा सख्त कर दी गई है जिसके अंतर्गत अयोध्या को हाईअलर्ट कर दिया गया है।
स्थानीय पुलिस व जिला प्रशासन का ये भी मानना है कि स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं को किसी भी परेशानियों का सामना न करना पड़े व्यवस्था ऐसी कि जाए, राम मंदिर जो कि रेड जोन के अंतर्गत है कि सुरक्षा के लिए विशेष तौर पर ATS Commando व उसके बख्तरबंद वाहनों के द्वारा अपनी सतर्क निगरानी में लिया है जो कि 24 घंटे सतर्कता बरते हुए हैं जिसके लिए शिफ्ट के अनुसार 3 शिफ्टों में कमांडो की तैनाती की जा रही है, सबसे खास ये कि राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
अयोध्या श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में होना वाला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह निर्विघ्न संपन्न हो जाए किसके लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों, इंटेलिजेंट एजेंसी, बम निरोधक दस्तो, डॉग स्कॉर्ट, AI इत्यादि सभी खुफ़िया विभागों को सख्त सतर्कता का निर्देश दिया गया है।
अयोध्या जनपद के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फूंडे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर बराबर अयोध्या की देर रात तक स्वयं निगरानी कर रहे हैं और खासकर राम मंदिर में होने वाले दूसरे प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को सकुशल संपन्न कराने के लिए राम मंदिर के आसपास के प्रवेश व संपर्क मार्गों के साथ संवेदनशील बिंदुओं को ट्रेस करते हुए सुरक्षा का खाका तैयार किया जा रहा है।