Publish Date: Sat, 19 May 2018 (18:03 IST)
Updated Date: Sat, 19 May 2018 (18:38 IST)
नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले ही बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के ऐलान को लोकतंत्र की जीत करार देते हुए कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि ऑपरेशन कमल विफल रहा।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि ऑपरेशन कमल विफल रहा। येदियुरप्पा 2 दिन के मुख्यमंत्री रहे, जैसा कि देश ने पूर्वानुमान लगाया था। उन्होंने 7 दिनों के मुख्यमंत्री का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र जीता, संविधान जीता। (भाषा)