Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारतीय मूल की छात्रा बनी ऑक्सफोर्ड यूनियन प्रेसिडेंट

Advertiesment
Indian woman Oxford Union President
रश्मि सामंत ने 1996 वोटों से जीत हासिल की जो उनके प्रतिद्वंद्वियों को मिले कुल वोटों से ज्यादा रहे। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी साझा की। रश्मि सामंत ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एनर्जी सिस्टम्स में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं।

भारतीय मूल की छात्रा रश्मि सामंत ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट यूनियन का चुनाव जीत कर इतिहास रच दिया है। वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

कर्नाटक की मनिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की पूर्व छात्रा रश्मि सामंत के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार वह सस्टेनेबल एनर्जी यानी (अक्षय़ ऊर्जा) पर फोकस कर रही हैं।

दुनिया की खराब होती जलवायु को सुधारने के लिए वह प्रभावी नीति निर्माण और सब तक ऊर्जा की पहुंच सुनिश्चित करने में जुटी हैं। रश्मि ने ऑक्सफोर्ड यूनियन के अध्यक्ष पद का चुनाव रिकॉर्ड वोटों से जीता है। रश्मि सामंत ने 1996 वोटों से जीत हासिल की जो उनके प्रतिद्वंद्वियों को मिले कुल वोटों से ज्यादा रहे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Dog love: मालिक मरने से पहले अपने कुत्‍ते के लिए इतने लाख डॉलर छोड़ गया कि आप सोच भी नहीं सकते हैं!




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi